जूनियर सांइस ओलम्पियाड में दिखाया हुनर

BY — December 12, 2012

रेजोनेन्स-एमडीएस का है छात्र

121205Udaipur. रेजोनेन्स उदयपुर के छात्र कुशल बाबेल ने अन्तर्राष्ट्रीय जूनियर सांइस ओलम्पियाड़ के आखिरी चरण में भारत के लिये सिल्वर मेडल जीता। गौरतलब है कि इस वर्ष का जूनियर सांइस ओलम्पियाड ईरान देश के तेहरान शहर में 1 दिसम्बर से 10 दिसम्बर तक आयोजित किया गया था, जिसमें पूरे भारत वर्ष से 6 विद्यार्थियों ने देश का नेतृत्व किया।

कुशल इस समय कक्षा ग्यारहवीं में अध्ययनरत है एवं रेजोनेन्स व एमडीएस स्कूल के इन्टीग्रेशन के अंतर्गत आईआईटी-जेईई की तैयारी कर रहा है। ओलम्पियाड का आयोजन होमी भाभा सेन्टर ऑफ साइंस एज्यूकेशन द्वारा 5 चरणों में कक्षा 9वीं व 10वीं के विद्यार्थियों के लिया किया जाता है जिसका पहला चरण IAPT (Indian association of physics teacher) द्वारा कराया जाता है जो नवम्बर 2011 में हुआ था। जिसमें सभी चरणों को पार कर कुशल का चयन भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिये किया गया।
कुशल का हाल ही में घोषित किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना के परिणामों में भी द्वितीय चरण (साक्षात्कार) के लिये चयन हुआ है। कुशल के अलावा अन्य चयनित 5 विद्यार्थियों में एक कोटा, एक भोपाल, दो जयपुर, एक हैदराबाद से थे। गौरतलब है कि इन सभी ने भारत के लिये ईरान में सम्पन्न सांइस ओलम्पियाड़ के अंतिम चरण में सिल्वर मेडल जीता है। इस प्रतियोगिता में पूरे विश्व से 40 देशों के होनहार छात्रों ने भाग लिया था। उल्लेखनीय है कि रेजोनेन्स के विद्यार्थी यश गुप्ता जो अभी कक्षा 12 वीं रेजोनेन्स-एमडीएस के इन्टीग्रेशन में पढ़ रहे हैं, ने इस प्रतियोगिता में 2010 में गोल्ड मेडल जीता था। अगला जूनियर सांइस ओलम्पियाड़ भारत देश में ही आयोजित किया जायेगा जो कि मुम्बई शहर में होगा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *