Header Banner

निशुल्क शल्य नेत्र चिकित्सा शिविर 15 को

BY — December 12, 2012

अंधता का मुख्य कारण मोतियाबिंद

rotaryUdaipur. देश में सर्वाधिक अंधता का मुख्य कारण मोतियाबिन्द है जिसके निवारण के लिये रोटरी क्लब उदयपुर, विजन फाउण्डेशन ट्रस्ट व डॉ. कोठारी आई हॉस्पीटल उदयपुर द्वारा संयुक्त रूप से 35 वर्षों से प्रयास किया जा रहा है।

रोटरी क्लब उदयपुर के अध्यक्ष सुशील बांठिया ने आज यहंा आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि रोटरी क्लब उदयपुर, डॅा. कोठारी आई हॉस्पीटल द्वारा संचालित विज़न फाउण्डेशन ट्रस्ट एंव जिला स्वास्थ्य समिति ‘अन्धता’ निवारण के संयुक्त तत्वावधान में 15 दिसंबर शनिवार को नाईयों की तलाई स्थित तेरापंथ भवन में निशुल्क शल्य नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा। नाईयों की तलाई स्थित बिजोलिया हाउस तेरापंथ सभा भवन में ही एक वृहद नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन ट्रस्ट द्वारा रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर के सहयोग से किया जाएगा। 15 को जांच व भर्ती तथा 16 दिसम्बर को ऑपरेशन कर इन्ट्रा ऑक्यूलर लैन्स प्रत्यारोपित किये जाएंगे। कोठारी आई हॉस्पीटल डॅा. अनिल कोठारी ने बताया कि इन शिविरों के माध्यम से अब तक लगभग 45 हजार मरीजों को मोतियाबिन्द के ऑपरेशन कर उससे होने वाली अंधता से मुक्ति दिलायी जा चुकी है। उदयपुर, प्रतापगढ़ राजसमन्द जिलों के ग्रामीण इलाको में समय-समय पर नेत्र चिकित्सा शिविरों का आयोजन कर वहां ऑपरेशन योग्य मरीजों का चयन कर सभी मरीजों को उदयपुर कोठारी आई हॉस्पीटल लाया जाता है जहां उनका ऑपरेशन कर पुन: उनके गंतव्य स्थान पर ट्रस्ट द्वारा छोड़ा जाता है। इस प्रक्रिया में होने वाले सभी कार्य जैसे ऑपरेशन, आवास, भोजन व आवागमन की व्यवस्था निशुल्क होती है जो रोटरी क्लब उदयपुर व विजन फाउण्डेशन ट्रस्ट द्वारा वहन की जाती है।
सचिव ओ. पी. सहलोत ने बताया कि इस शिविर की लोकप्रियता इसी से साबित होती है कि इस शिविर में उदयपुर क्षेत्र के ही नही वरन् राजस्थान के कई जिलों व मध्यप्रदेश के विभिन्न इलकों तक के मरीज भी अपनी आंखों के ऑपरेशन के लिये इस शिविर की प्रतिक्षा करते हुए अपनी आंखों के इलाज के लिये आते है। अध्यक्ष (निर्वाचित) बी. एल. मेहता, डी. पी. धाकड़, पूर्व प्रान्तपाल डॉ. वाई एस. कोठारी, दीपक मेहता ने भी प्रेस वार्ता को संबोधित किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply