Header Banner

अनूठे संयोग में दिया योगदान

BY — December 13, 2012

ठा. पृथ्वीराजसिंह गहलोत सोसायटी की ओर से बच्चों को ब्लैंकेट वितरित

131205udaipur. ठा. पृथ्वीराजसिंह गहलोत सोसायटी की ओर से 12 दिसंबर 2012 को जन्मे  बच्चों  को ब्लैंकेट वितरित किए गए। कार्यक्रम उदयपुर के एम. बी. हॉस्पिटल में हुआ।

सोसायटी के मनजीतसिंह गहलोत ने बताया कि इस अनूठे संयोग में सोसायटी ने भी अपना योगदान देने का प्रयास किया है। सोसायटी की ओर से ऐसे कुल 72 बच्चों को ब्लैंकेट वितरित किए गए। इनमें 26 बच्चे सिजेरियन तथा 25 बच्चे नॉर्मल डिलीवरी से हुए। इनके अतिरिक्त  गरीब परिवारों के 21 बच्चों  को भी ब्लैंकेट वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान सोसायटी की संयुक्त सचिव नीलिमा आर्य, जनाना चिकित्सालय की अधीक्षक डॉ. राजरानी शर्मा, प्रभारी दिनेश गुप्ता‍, पुष्पाकंवर गहलोत, प्रदीप श्रीमाली, जसवंतसिंह टांक, हेमंत जोशी मौजूद थे।
131203131204

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply