पैसे नहीं मिलने के कारण देर से स्टेज पर पहुंचे हनीसिंह (Pics)

BY — December 14, 2012

141210Udaipur. शहर में गुरुवार रात आयोजित पॉप स्टार यो यो हनी सिंह नाइट का कार्यक्रम हालांकि भीड़ की दृष्टि से काफी सफल रहा लेकिन एक ओर जहां काफी हुड़दंग हुआ वहीं पैसे नहीं मिलने के कारण हनी सिंह निर्धारित समय से करीब तीन घंटे देरी से स्टेज पर पहुंचे और मात्र आधे घंटे की प्रस्तु्ति देकर रवाना हो गए।

141211141209141208141212जानकारी के अनुसार करीब 20 लाख रुपए लेकर प्रस्‍तुति देने वाले हनी सिंह आयोजक एवरशाइन इवेंट कंपनी के बुलावे पर उदयपुर आ चुका था लेकिन पूरा पैसा नहीं मिलने के कारण उसने स्टेज पर आने से इनकार कर दिया। शाम सात बजे से ग्राउंड पर पहुंच चुके युवा काफी बेसब्री से उसका इंतजार कर रहे थे। उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। अधिकारियों ने भी आयोजकों पर कार्यक्रम जल्दी  शुरू करवाने को कहा। होटल में बैठे हनीसिंह ने पैसे नहीं मिलने पर स्टेज पर जाने से स्पष्ट रूप से इनकार कर दिया। बताया गया कि स्थानीय एक उद्योगपति ने हंगामा बढ़ता देखकर निर्धारित रकम का चेक आयोजक को दिया जहां से वह चेक हनीसिंह के पास पहुंचा और तक हनीसिंह स्टेज पर पहुंचा। कार्यक्रम के दौरान काफी अव्यवस्थां रही लेकिन हनीसिंह के स्टेज पर आते ही युवा झूम उठे। उसने गबरु…, बीट…गानों पर युवाओं को झूमा दिया हालांकि डीजे भी उसके स्तर के अनुरूप नहीं रहा।
141214141213141218141219141222141224141221

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *