Header Banner

एसीबी की स्पेशल यूनिट खुली

BY — December 16, 2012

नए एएसपी खमेसरा ने संभाला कार्यभार

161201Udaipur. राज्य में एसीबी की आठ नई चौकियां खोलने की सरकार की घोषणा के तहत उदयपुर में भी भ्रष्टाजचार निरोधक ब्यूीरो की नई चौकी खुल गई है। यहां अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रसन्न कुमार खमेसरा ने कल कार्यभार संभाल लिया।

यहां आठ लोगों का स्टॉफ आ चुका है। इनमें डिप्टी  और पुलिस निरीक्षक का आना बाकी है। 1991 बैच के आरपीएस खमेसरा इससे पूर्व राजसमंद, प्रतापगढ़, सिरोही, दौसा, पाली में कार्यरत रह चुके हैं। उन्होंने बताया कि जयपुर, जोधपुर व अजमेर में भी एसीबी इंटेलीजेंस के कार्यालय खोले गए हैं। उन्होंने बताया कि ब्यूरो में कार्य की अधिकता के कारण स्पेशल यूनिट्स खोली गई हैं। इस यूनिट का काम भी भ्रष्टाचारी अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई कर राहत दिलाना है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply