Header Banner

जूनियर-मास्टर पावर लिफ्टिंग 21 को

BY — December 16, 2012

powerliftingUdaipur. जिला पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में 21 दिसंबर को लवकुश स्टे‍डियम में जूनियर एवं मास्टर पावर लिफ्टिंग स्पर्धा होगी।

एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद साहू ने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी अपनी प्रविष्टियां प्रशिक्षक अमृत कल्याणी को जमा करा सकते हैं। स्पर्धा सुबह 8 बजे से शुरू होगी। जूनियर में 23 एवं मास्टर में 40 वर्ष आयु तक के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। इन्हें  अपना आयु प्रमाण पत्र साथ में लाना होगा। इसके आधार पर उदयपुर जिला जूनियर एवं मास्टर टीम का चयन किया जाएगा। चयनित टीम 29-30 दिसंबर को गंगानगर में होने वाली राजस्थान राज्य जूनियर एवं मास्टर पावर लिफ्टिंग में भाग लेगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply