RJ जीत को मिला बिग FM का बिग फाइव अवार्ड

BY — December 19, 2012

191201Udaipur. उदयपुर वासियों के लिये खुशखबरी का विषय है कि 92.7 बिग एफ एम के सबसे चहेते RJ मन के मीत बिग RJ जीत को उनके सर्वोत्कृष्ट कार्य, बेस्ट RJ और पिछले 5 सालों से उनके निरंतर अथक प्रयासों व सराहनीय कार्यो व RJ के लिये मुंबई के वरसोवा बीच के एक रिसोर्ट में हुए सम्मान समारोह के अंतर्गत कंपनी के CEO तरूण कटियाल ने उन्हें बिग 5 अवार्ड से नवाजा।

तरूण  ने त्श्र जीत के पिछले 5 सालों से लगातार अपनी उत्कृष्ट सेवाओ के लिये उन्हें बधाई देते हुए कहा कि बिग को जीत पर गर्व है। बिग एफएम के स्टेशन र्हड कौस्तुभ शांडिल्य ने बताया कि RJ जीत कंपनी के उदयपुर के सबसे पुराने RJ है जिन्होंने अपने हर शो में उदयपुर का मनोरंजन किया। शुरूआती दौर में उनके नाइट शो ‘’बातों बातों में’’ का उदयपुर वासी अभी तक नहीं भूलें हैं। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि आरजे जीत ने अपने हर शो में  अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया, उनके इस अवार्ड पर उन्होंने जीत के साथ-साथ पूरे उदयपुर को भी बधाई दी। आरजे जीत ने अवार्ड लेते समय बिग के साथ 5 साल पुरानी यादो का जिक्र करते हुए कहा कि ये 5 साल उनकी जिंदगी सबसे यादगार व अहम हिस्सा है जिससे उनकी आवाज को, उनके टेलेन्ट को एक पहचान मिली। उन्होंने समस्त श्रोताओं के असीम प्यार, आशीर्वाद व दुआओं के लिये आभार जताते हुए उदयपुर के नाम ये अवार्ड समर्पित किया क्योंकि 5 सालों तक उदयपुर शहर ने जो प्यार व स्नेह दिया उसके बिना इतना लम्बा और कामयाब सफर मुमकिन नहीं था। जीत ने भरोसा दिलाया कि बिग एफएम के जरिये आने वाले समय में भी वो इसी तरह सबका मनोरंजन करते रहेंगे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

2 Responses

  1. Enjoyed your show at club mahindra it was indeed superb and a life time memory. May u achieve a lot of sucess

  2. My Son 13 year old Developed a Android App. & he is the youngest android app developer in india. His new already publish in Hindustan Times, Denik Baskar, Rajasthan Patrika, & 24 New Channel (Local) Please Support him via Radio also My cell No 9414159702

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *