Header Banner

गैस रिसाव से फ्लैट में विस्फोट

BY — December 21, 2012

1Udaipur. शहर के अम्बा‍माता थाना क्षेत्र में एक फ्लैट में गैस रिसाव से हुए विस्फोट से सारा सामान जलकर राख हो गया। विस्फो‍ट में लाखों का नुकसान होना बताया गया।

23जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी में केन्द्र सरकार के अधिकारी व कर्मचारी रहते हैं। इसमें रहने वाले एस. वेंकटेश सुबह नौकरी पर चले गए। बच्चे स्कूल व पत्नी पड़ोसी के यहां गई हुई थीं। किचन में रेग्यूलेटर से गैस रिसाव शुरू हो गई। कुछ ही देर बाद रेग्यूलेटर ढीला होने के कारण सिलेंडर से पूरा हट गया। इससे पूरे फ्लैट में गैस ही गैस हो गई। अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया और तेज आवाज के साथ विस्फोट हुआ।

54विस्फोट का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि फ्लैट की खिड़कियों के शीशे काफी दूर तक गिरे। फ्लैट के दरवाजे भी टूटकर गिर गए वहीं लाखों रुपए का सामान जल गया। फ्लैट ऑनर के अनुसार टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, घरेलू सहित अन्य कीमती सामान भी जल गया।

 

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply