Header Banner

संकल्प रैली को लेकर डीसीसी में चर्चा

BY — December 21, 2012

DCCUdaipur. राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से 28 दिसम्बर को कांग्रेस स्थापना दिवस पर जयपुर के रामलीला मैदान पर प्रस्तागवित संकल्प रैली व जनसभा की तैयारियों को लेकर दुर्गा नर्सरी रोड स्थित आशीर्वाद कॉटेज पर कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक हुई। अध्यक्षता शहर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष नीलिमा सुखाडिय़ा ने की।

बैठक में रैली की तैयारियों एवं व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। बैठक में सदस्यता अभियान, सब्सिडी योजना, आधार कार्ड की तैयारी, बैंक में खाते खुलवाने तथा केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को आम-जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। बैठक में पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया ने रैली में शहर से अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भाग लेने का आह्वान किया।
संकल्प रैली एवं विशाल जनसभा की तैयारियों के सम्बन्ध में 23 दिसम्बर रविवार को प्रात: 11 बजे प्रदेश की सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की बैठक ब्लॉक कांग्रेस मुख्यालयों पर बुलाई जाएगी। उदयपुर शहर प्रभारी आर. आर. तिवाड़ी भी उदयपुर पहुंचेंगे। बैठक में कांग्रेस मीडिया सेन्टर अध्यक्ष पंकज कुमार शर्मा, डॉ. दरियावसिंह चुण्डावत, गणेश डागलिया, चन्दा सुहालका, नजमा, अजयसिंह, हरीश शर्मा, शंकर भाटिया, राधाकिशन, गोपाल जाट, मो. अयूब, दिनेश दवे, शकील अहमद, दिलीप सुखाडिय़ा, शिवराजसिंह धाभाई, पंकज पालीवाल, गणेश राजोरा, सागर मीणा, रोड़ीलाल खटीक, प्रमोद खाब्या, रंजना साहू आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply