भाजपा के राष्ट्रीय नेता कलराज मिश्र 25 को उदयपुर में

BY — December 24, 2012

kalraj mishraUdaipur. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्री य उपाध्यक्ष कलराज मिश्र मंगलवार को यहां सुन्दरसिंह भण्डारी चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। फिर वे गुजरात प्रस्थान कर 26 दिसंबर को नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे।

भाजपा मीडिया प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल बताया मिश्र 25 दिसम्बर को शाम दिल्ली से हवाई मार्ग से उदयपुर पहुंचेंगे, जहां शाम 5.30 बजे नगर परिषद स्थित सुखाडिय़ा रंगमंच पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के 88 वें जन्म दिवस पर सुन्दरसिंह भण्डारी चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित व्याख्यानमाला एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के बाद रात्रि विश्राम उदयपुर में करेंगे। 26 दिसंबर को सुबह सडक़ मार्ग से अहमदाबाद पहुंच कर नरेन्द्र मोदी के शपथ गृहण समारोह में भाग लेंगे।
समारोह में राजस्थान विश्वुविद्यालय के हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. नन्दकिशोर पाण्डे ‘उच्च शिक्षा की दशा और दिशा‘ पर अपना उद्बोधन देंगे। कार्यक्रम में राष्ट्रीहय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख हस्तीमल हिरण प्रमुख अतिथि होंगे। अध्यक्षता ट्रस्ट अध्यक्ष गुलाबचंद कटारिया करेंगे। कार्यक्रम में सरकारी विद्यालयों में पढऩे वाले प्रतिभावान छात्र—छात्राओं का सम्मान किया जायेगा व छात्रवृत्ति प्रदान की जायेगी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *