Header Banner

पेपरलैस होंगे प्रशासनिक कार्य : प्रो. सारंगदेवोत

BY — December 24, 2012

बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट की बैठक सम्पन्न में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय

241201Udaipur. जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय, उदयपुर की ऋत्विका (बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट) की बैठक वाइस चांसलर प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय के सभागार में हुई। इसमें विश्वविद्यालय की सभी यूनिट के प्रशासनिक कार्यों को पेपर लेस करने का निर्णय किया गया।

रजिस्ट्रार डॉ. प्रकाश शर्मा ने बताया कि इसके लिए सभी परिसरों में वाईफाई का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस समय कागजों के उपयोग से समय अधिक लगता है तथा वृक्षों की कटाई से पर्यावरण पर भी गंभीर खतरा है। पेपर लेस करने से समय बचेगा तथा कार्य में तीव्रता आएगी।
241202ऋत्विका ने विश्वविद्यालय के कार्यों की प्रगति तथा विकास यात्रा का लेखा जोखा देख कर प्रतिवेदन तैयार करने के लिए एक समिति गठित करने का का भी निर्णय लिया, इसी प्रकार पर्यावरणीय चेतना तथा सौन्दर्यीकरण के  लिए आवश्यक कार्य शीघ्र प्रारंभ करने की योजना को भी स्वीकृत किया। बॉम ने गत छह माह के कार्यो की भी विस्तार से समीक्षा की तथा आवश्यक निर्णय लिए। बॉम ने छात्र हित में समय पर दीक्षांत समारेाह आयोजित करने की रूपरेखा तय करते हुए मार्च 2013 में दीक्षांत समारोह करने का निर्णय लिया तथा आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply