Header Banner

रोचक मुकाबलों में हर्षित, मंथन, स्वयं को बढ़त

BY — December 24, 2012

चतुर्थ एस.एल. मंगरूडिय़ा स्मृति ईनामी ओपन शतरंज प्रतियोगिता

241203Udaipur. तैलिक साहू मेवाड़ बैठक सेवा समिति द्वारा चेस इन लेकसिटी के तत्वावधान में चतुर्थ शंकरलाल मंगरूडिय़ा स्मृति ओपन शतरंज प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोचक व कड़े मुकाबले देखने को मिले।

आयोजन सचिव विकास साहू ने बताया कि सीनियर वर्ग में हर्षित शर्मा व जुनियर वर्ग में मंथन चित्तौड़ा व स्वयं भार्गव 5 अंकों के साथ बढ़त बनाए हुए है। प्रतियोगिता में कुल ९५ शातिर उदयपुर, कोटा, चित्तौड़, राजसमंद से हिस्सा ले रहे है, जिसमें से 11 फिडे रेटेड खिलाड़ी हैं। प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक रिषी सालवी अनुसार पाँच चक्र पश्चात् बढ़त बनाए शातिर इस प्रकार है :
सीनियर वर्ग : अतुल हिंगड़, रिचीन जैन, किशनलाल कीर, सुधाकर, अण्डर 19 वर्ग में-हर्षित शर्मा, चन्द्रजीत सिंह, विभव पामेचा, अण्डर 17 वर्ग में-योगेश हिंगड़, मोनिका साहू, अण्डर 15 वर्ग में -यश पुरोहित, भव्य गहलोत, युगांश शुक्ला, अण्डर 13 वर्ग में-स्वयं भार्गव, शुभानी कपूर, मंथन चितौड़ा, आदित्य नेवाल, अण्डर 11 वर्ग में-अनिरूद्ध जैन, दिव्यांशु बाबेल, नमन पोरवाल, आदित्य भारद्वाज, अण्डर 9 वर्ग में-अकक्षिता जैन, पलव चौधरी, देवान्स चेचाणी, प्रभव माहेश्वरी, अण्डर 7 वर्ग में— अरूण कटारिया, राहुल शर्मा, कृष्णा अग्रवाल अपने-अपने वर्गों में बढ़त बनाये हुए है। प्रतियोगिता का आकर्षक कोटा के खिलाड़ी पांच वर्षीय कृतवी कालानी व कृतिन कालानी है। प्रतियोगिता का अगला चक्र कल सुबह 08:30 बजे व पुरस्कार वितरण समारोह 11 बजे होगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply