Header Banner

उदयपुर में दो स्‍थानों पर फायरिंग

BY — December 24, 2012

1(1)udaipur. सोमवार शाम शहर में दो अलग अलग स्‍थानों पर फायरिंग की गई। फायरिंग के आरोपी फायर करके फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

43जानकारी के अनुसार मल्‍लतलाई क्षेत्र में गांधीनगर निवासी दिलीप पुत्र जगन्‍नाथ ढोली के मकान पर इमरान कूंजड़ा ने अपने साथियों के साथ मिलकर फायरिंग की। बताया गया कि फायरिंग पुराने लेनदेन के मामले को लेकर की गई। बताया गया कि करीब 4 फायर किए गए। फायरिंग में एक मकान की दीवार पर लगा, दूसरे से कार का कांच फूट गया। दो हवाई फायर किए गए। आरोपी फरार करते ही वहां से फरार हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर एएसपी तेजराजसिंह मय जाब्‍ता पहुंचे और मौके का जायजा लिया। बताया गया कि आरोपियों ने बीयर की एक बोतल से एक बच्‍ची पर भी वार किया जिससे उसके सिर से खून बह निकला। इसके कुछ ही देर बाद मुखर्जी चौक स्थित दानिश के पिता के साथ भी मारपीट की गई बताते हैं। यहां भी फायरिंग की जानकारी मिली है। यहां सिर्फ हवाई फायरिंग ही हुई।

52(1)

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply