धूमधाम से मनाया प्रभु यीशु का जन्‍मदिवस

BY — December 25, 2012

सुबह 9 से 10 बजे तक होगी मुख्य आराधना

251202Udaipur. दुनिया भर के साथ उदयपुर में भी बड़ा दिन क्रिसमस पर्व धूमधाम से मनाया गया। गिरजाघरों (चर्च) में सुबह क्रिसमस की विशेष प्रार्थनाएं हुईं। मंगलवार सुबह मुख्य आराधना सुबह 9 से 10 बजे तक हुई। क्रिसमस केरॉल के साथ बाइबिल के पाठ हुए। विशेष प्रार्थना के बाद फादर के उपदेश हुए। फिर आपस में एक-दूसरे को गले लगकर बधाई दी गई।

251205251206251203251204251207प्रवक्ता परमिनास मैथ्यू  ने बताया कि देसी विदेशी पर्यटकों के साथ शहर के  गणमान्य नागरिक भी आयोजनों में शामिल हुए। मसीही परिवारों के घरों में आकर्षक साज सजावट की गई। दीवारों पर प्रभु यीशु के चित्र और संदेश लगाए गए। घर आंगन में क्रिसमस ट्री एवं चरनी सजाई गई। झांकियां सजाने का भी दौर रहा। शेपर्ड मेमोरियल चर्च, आवर लेडी ऑफ फातिमा कैथेड्रल चर्च, संत तेरेसा स्‍कूल सहित विभिन्‍न मसीही संस्‍थानों में क्रिसमस पर्व धूमधाम से मनाया गया। संत तेरेसा की प्राचार्य सिस्‍टर जसविना ने बताया कि स्‍कूल में आने वाले बच्‍चों को केक बांटे गए। मिठाइयां खिलाई गईं।

251208251209251211क्रिसमस मिडनाईट सर्विस के तहत क्रिसमस की पूर्व संध्या पर सोमवार रात 11 बजे चर्च में विशेष आराधना हुई। इस अवसर पर चर्चों पर भव्य रोशनी की गई। क्रिसमस ट्री सजाए गए। चरनियां सजाई गई। प्रभु यीशु मसीह के बलिदान को याद किया गया। ईसाई सम्प्रंदाय के लोगों ने घरों में भी विशेष साज सज्जा की। इससे पहले सामूहिक रूप से केरॉल गायन हुए। मुबारक हो.. मुबारक हो..जैसे केरॉल गाकर क्रिसमस की खुशियां मनाई गईं। चेटक, सेंट पॉल्स  सहित विभिन्नज चर्च में विशेष आयोजन हुए। खुशियां मनाओ, सब मिल गाओ, आया है मुक्तिदाता.. खुदा ने दुनिया से मोहब्ब त रखी, अपना इकलौता बेटा दे दिया आदि गीत प्रस्तुत किए गए।
251213251210

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *