Header Banner

पुरस्कार में साइकिल पाकर खिले चेहरे

BY — December 27, 2012

संभागस्तरीय स्केटिंग प्रतियोगिता

271212Udaipur. उदयपुर में श्रीराम स्केटिंग क्लब के तत्वाधान में चल रही संभागस्तरीय स्केटिंग प्रतियोगिता का समापन आज सीपीएस स्कूल में प्रतिभागियों के शानदार प्रदर्शन के साथ हुआ। पुरस्कार में साइकिल पाकर विजेताओं के चेहरे खिल उठे।

स्केटिंग प्रशिक्षक प्रशिक्षक मंजीत सिंह ने बताया कि चैंपियन ऑफ चौंपियन सीरिज के अंतर्गत बालिका सीनियर वर्ग में शिप्रा वर्मा और जूनियर वर्ग लडक़ो में वैभव सोलंकी रहे । सीनियर वर्ग में ट्राफी के विजेता दिव्यराज सिंह और जूनियर वर्ग में कृष्णा कंवर गहलोत रही। विजेताओं को हरकुलिस साइकिल की तरफ से साइकिल प्रदान की गई।
आयोजक सचिव नीलिमा आर्य ने बताया कि आयोजन के मुख्य अतिथि धर्मनारायण जोशी, शक्तिसिंह कारोही, पंजाब साइकिल के संजयसिंह, प्रदीप श्रीमाली, जसवंतसिंह टांक, विजय प्रकाश विप्लवी, शक्तिसिंह गहलोत, देवेन्द्र आर्य, आजादसिंह गहलोत आदि ने बच्चों को मेडल, मोमेंटो और प्रमाण पत्र प्रदान किये।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply