दुष्‍कर्म के आरोपियों को दी सांकेतिक फांसी

BY — December 29, 2012

हार गई पीडि़ता दामिनी

291205Udaipur. दिल्ली में गैंग रेप पीडि़ता युवती दामिनी की सिंगापुर में इलाज के दौरान मृत्यु होने पर शहर में विभिन्न संगठनों ने शोक जताया। उल्लेखनीय है कि नई दिल्ली में गैंग रेप के बाद युवती का उपचार चल रहा था। हालत गंभीर होने के बाद उसे सिंगापुर ले जाया गया जहां शनिवार अलसुबह करीब 3 बजे के आसपास उसने दम तोड़ दिया। भारतीय जनता मजदूर महासंघ की ओर से आरोपियों को सांकेतिक फांसी देकर कैंडल मार्च किया गया।

हालांकि उसके स्वास्थ्‍य  लाभ के लिए पूरा देश प्रार्थना कर रहा था। नगर विधायक गुलाबचन्द कटारिया ने अफसोस जाहिर करते हुए पीडि़ता एवं उसके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत, प्रदेश मंत्री प्रमोद सामर, शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मांगीलाल जोशी, डॉ. किरण जैन, वंदना मीणा, हंसा माली, आईटी प्रकोष्ठ, के प्रदेश संयोजक मनोज जोशी महिला मोर्चा अध्यक्ष डॉ. अलका मूंदड़ा आदि ने ईश्वटर से मासूम की आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की।

भारतीय जनता मजदूर महासंघ ने शनिवार शाम सूरजपोल चौराहे पर दुष्‍कर्म के आरोपियों को सांकेतिक फांसी दी और कैंडल मार्च कर उसे श्रद्धांजलि दी। प्रवक्‍ता सुनील शर्मा ने बताया कि पदाधिकारियों ने पहले आरोपियों को फांसी देकर वी वांट जस्टिस के नारे लगाए। फिर कैंडल मार्च कर दामिनी को श्रद्धांजलि दी। विनोबा संदेश सेवा संस्थान की ओर से कार्यालय में मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। संस्थापक मनोहरलाल सरूपरिया ने कहा कि इस शर्मनाक घटना को लेकर पूरा देश और समाज जागृत हुआ है तथा उसका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। पीडि़ता ने देशवासियों को जागरूक कर देश के शीर्ष नेतृत्व को सोचने के लिए मजबूर कर दिया है कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
कांग्रेस के संभागीय प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। शर्मा ने कहा कि आज समाज में छेडख़ानी, बलात्कार, यौन शोषण जैसी घटनाएं आम हो गई, जिसे कभी भी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। भलों का गुड़ा में डांगी (पटेल) समाज के चल रहे खेलकूद प्रतियोगिता में नवयुवक मंडल की ओर से दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई और पीडि़ता के परिवार को शोक सहन करने की शक्ति प्रदान करने की परमात्‍मा से प्रार्थना की गई।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *