रेडिमेड कपड़ों की दुकान में चोरी

BY — December 29, 2012

crime-policeUdaipur. प्रतापनगर थाना क्षेत्र में बोहरागणेशजी क्षेत्र में रेडीमेड कपड़ों की दुकान में गत रात्रि चोरी हो गई जिसमें हजारों की नकदी व कपड़े चोरी हो गए।

जानकारी के अनुसार कपिल पुत्र लक्ष्मण सिंधी की बोहरागणेशजी चौराहे पर रेडीमेड की दुकान है। दुकान के पास ही छत पर जाने की सीढि़यां हैं जहां दरवाजा है जिस पर ताला लगा है। रात्रि को पास ही स्थित विनायक वाटिका से चोर घुसे। वहां से रस्सीत की सहायता से दुकान की छत पर पहुंचे वहां दुकान की दीवार में छेद किया और अंदर घुस गए। दुकान को जमकर बिखेर दिया। वहां से करीब 20 हजार रुपए के टीशर्ट, शर्ट, जींस व 18 हजार रुपए नकद लेकर भाग गए। सुबह दुकान खोलने पर कपिल ने बिखरा हुआ सामान देखा तो उसके होश उड़ गए। दीवार में छेद देखकर उसे चोरी का अहसास हुआ। उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस मय जाब्ता पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *