छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने देखा सिटी पैलेस

BY — December 31, 2012

311208Udaipur. दो दिवसीय उदयपुर प्रवास पर आए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमनसिंह ने सोमवार सुबह बेटे एवं पुत्रवधू के साथ सिटी पैलेस संग्रहालय एवं दी फतहप्रकाश कन्वेशन हॉल स्थित क्रिस्टल गैलेरी का भ्रमण किया।

महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन के उपसचिव डॉ. मयंक गुप्ता ने रमन सिंह का स्वागत किया। सिटी पैलेस संग्रहालय भ्रमण के दौरान उन्हें संग्रहालय के इतिहास एवं वर्तमान में उनके संरक्षण की जानकारी दी गई। श्री रमनसिंह ने संग्रहालय की विजिटर्स बुक में लिखा है कि उन्हें यह सुंदर महल बहुत अच्छा लगा। यह गौरव, सम्मान एवं वीरता का प्रतीक है। इसके बाद उन्होंने फतहप्रकाश पैलेस कन्वेशन सेंटर स्थित क्रिस्टल गैलेरी का अवलोकन किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *