चेस इन लेकसिटी के शातिरों का शानदार प्रदर्शन

BY — January 1, 2013

010108Udaipur. मलेरकोटला शतरंज संघ, पंजाब की मेजबानी में अखिल भारतीय शतरंज संघ के तत्वावधान में हुई चौथी केएस ग्रुप ऑफ इन्ड्रस्टीज ऑल इण्डिया ओपन फीडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता 2012 में चेस इन लेकसिटी के शातिरों का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा।

टीम मैनेजर योगेश हिंगड़ ने बताया कि 27 से 30 दिसम्बर तक होने वाली 9 चक्रीय शतरंज प्रतियोगिता में लेकसिटी के सार्थक जैन व पल्लव चौधरी अण्डर-11 में क्रमश: प्रथम व तृतीय और स्वयं भार्गव, ओजस शुक्ला अण्डर-13 में क्रमश: द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। अन्य शातिरों में विकास साहू 6 अंक, गोकुल पिल्लै, हेमेन्द्रसिंह मकवाना, युगांश शुक्ला 5 अंक, नितिन राठी, ध्रुव चौधरी 4.5 अंक, आदित्य नेवाल, विभव पामेचा, कुलदीप चोटरानी, कुन्दन देव ने 4 अंक बनाकर शानदार प्रदर्शन किया। भव्य पंड्या, राहुल व्यास, प्रभव माहेश्वरी, कपल तंवर, मनीष चौधरी, मौलिक जैन, का प्रदर्शन सराहनीय रहा। प्रतियोगिता में हेमेन्द्र सिंह, कुलदीप चोटरानी, गोकुल पिल्लै ने रेटिंग की योग्यता हासिल की। उन्होंने फीडे रेटेड प्लेयर से खेलते हुए अंक हासिल किये।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *