Header Banner

कांटे मिलते ही मिले दिल

BY — January 1, 2013

धूमधाम से हुआ नववर्ष सेलिब्रेशन

010102_Udaipur. शहर भर की होटलों, फॉर्म हाउसेस, रिसॉर्ट्स आदि पर 31 दिसंबर-1 जनवरी की मध्यरात्रि घड़ी ने जैसे ही दोनों कांटे मिलाए, रोशनी गुल हो गई, एक होहल्ला हुआ आतिशबाजी हुई और फिर रोशनी आने के साथ ही दौर शुरू हो गया शुभकामनाओं का।

010104_कुछ ऐसा ही समां था हर जगह जहां लोग नववर्ष मनाने एकत्र हुए थे। सर्दी की छुट्टियों के कारण पर्यटकों की भी शहर में खूब आवक हुई और उन्होंने भी होटल में ही नववर्ष मनाया। अमूमन नाथद्वारा रोड स्थित सारे रिसॉर्ट फुल बुक थे। दिन भर यहां गाडि़यों की भी काफी आवाजाही रही। अन्य दिनों के मुकाबले इस मार्ग पर काफी ट्रेफिक रहा।

कई लोगों ने घर में रजाई-कम्बल ओढ़कर ही नववर्ष का स्वागत किया। परिजनों को शुभकामनाएं देकर व बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। अपनी बुराइयां इसी वर्ष में छोड़कर नए वर्ष में नई ख्वाहिशें और नई उम्मीदों के साथ नए वर्ष में प्रवेश किया।

010106_010105

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply