HBCSE ओलम्पियाड में रेजोनेन्स उदयपुर का कीर्तिमान

BY — January 1, 2013

resonance udaipurUdaipur. एक बार फिर अपने करिश्माई प्रदर्शन को दोहराते हुए रेजोनेन्स उदयपुर के विद्यार्थियों ने होमी भाभा सेंटर ऑफ साइंस एज्युकेशन (HBCSE) के भिन्न भिन्न विषयों के ओलम्पियॉड के प्रथम चरण में सफलता प्राप्त की।

HBCSE के तत्वाधान में आयोजित परीक्षा का प्रथम चरण 24 नवम्बर 2012 को देश भर में हुआ था। पहले चरण में रेजोनेन्स उदयपुर के कुल 8 विद्यार्थियों ने उत्तीदर्ण होकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इसमें फिजिक्स ओलम्पियॉड में कुल 3 विद्यार्थी क्रमश: यश गुप्ता, कृति जोशी और अनिरूद्ध शर्मा, एस्ट्रोनोमी ओलम्पियाड में 4 विद्यार्थी क्रमश: पलक जैन, अनिरूद्ध शर्मा, यश गुप्ता और साक्षी बाबेल व बॉयोलोजी ओलम्पियाड में वसीम अहमद ने उपस्थिति दर्ज कराई। फिजिक्स एवं एस्ट्रोनोमी में उत्तीलर्ण सभी विद्यार्थी एमडीएस व रेजोनेन्स उदयपुर के इन्टीग्रेटेड कार्यक्रम के कक्षा 12वीं के विद्यार्थी हैं जो आईआईटी की तैयारी कर रहे हैं। बॉयोलोजी ओलम्पियाड में उत्तीोर्ण छात्रा कक्षा 12वीं में रेजोनेन्स उदयपुर के नॉन इन्टीग्रेटेड कार्यक्रम में अध्ययनरत हैं।
उल्लेकखनीय है कि यह परीक्षा विज्ञान संकाय में प्रतिभावन छात्रों को अलग मंच देने एवं खुद को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विज्ञान विषय के प्रति अभिरूचि दर्शाने के प्रयोजन से आयोजित की जाती है। HBCSE द्वारा आयोजित यह परीक्षा पांच विभिन्न चरणों में होती है। पहले चरण से फिजिक्स व बॉयोलोजी ओलम्पियाड में क्रमश: 300 विद्यार्थियों का चयन किया गया है एवं एस्ट्रोनोमी ओलम्पियाड में 226 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। इसमें राजस्थान से फिजिक्स में 44, एस्ट्रोनोमी में 42 व बॉयोलोजी में 32 छात्र सफल हुए हैं। दूसरा चरण फरवरी के पहले सप्ताह में होगा। दूसरे चरण से सम्भावित 45 विद्यार्थियों को तीसरे चरण OCSC के लिये बुलाया जायेगा। इसके पश्चात कुल 12 विद्यार्थियों को दो अलग अलग टीमों में विभाजित कर इसके चौथे चरण Pre departure training (PDT) में प्रायोगिक परीक्षा के अंतर्गत चयनित किया जायेगा और अंतिम चरण के लिये इन्हीं 12 में से 3 विद्यार्थियों को दिसम्बर 2013 में पूणे (भारत) में इसके अंतिम चरण में देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया जायेगा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *