Header Banner

अत्यधिक सर्दी से हुई नववर्ष की शुरुआत

BY — January 1, 2013

एक की मृत्‍यु, तापमान इकाई अंक में

010113Udaipur. नए साल की शुरुआत काफी ठंडे दिन से हुई। फतह स्कूल के सामने हॉस्टल के समीप एक व्यक्ति की अज्ञात कारणों से मृत्यु  हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृत्यु का कारण अत्यधिक सर्दी बताया जा रहा है।

010112मौसम विभाग के अनुसार सोमवार रात का तापमान 10 डिग्री से गिरकर मंगलवार सुबह यह 6.8 डिग्री मापा गया। अमूमन सुबह 9-9.30 बजे खुल जाने वाले बाजार नववर्ष के पहले दिन मंगलवार को 10.30 बजे तक नहीं खुल पाए। घरों से निकलने वाले लोग भी स्वयं को पूरी तरह ढककर निकले। युवतियां हों या महिलाएं, सभी स्कार्फ बांधकर ही निकलीं। युवा जहां रुमाल तो वृद्ध टोपी पहनकर ही निकले।
010111फतह स्कूल के सामने हॉस्टल के समीप दीवार पर उल्टी गिरी हुई अवस्था में व्यक्ति पड़ा था। नशे में समझकर किसी ने ध्यान नहीं दिया। काफी देर तक ऐसे ही पडे़ रहने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। युवक ने चैक्स शर्ट व लाइट रंग की पेंट पहन रखी है।
010110

010107

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply