ट्रांसपोर्टेशन प्लानिंग पर अंतरराष्ट्रीय सेमिनार आज

BY — January 3, 2013

उदयपुर के यातायात पर भी होगी चर्चा

sunrise logoUdaipur. सनराईज ग्रुप ऑफ इन्सटीट्यूशन के इंजीनियरिंग कॉलेज में शुक्रवार को उदयपुर में पहली बार ट्रांसपोर्टेशन प्लानिंग पर अंतरराष्ट्रीकय सेमिनार होगी। इसमें आईआईटी मुम्बाई; के प्रो. डींगरा, ईरान से अली, प्रो. वर्मा शिरकत करेंगे। इसमें उन्नत देशों में ट्रांसपोर्टेशन की समस्याएं और उनके समाधान बताए जाएंगे। सेमिनार के बाद पैनल चर्चा (discussion) होगी जिसमें उदयपुर के रोड नेटवर्क, उसकी समस्याएं और उन समस्याओं के समाधान पर मंथन किया जायेगा।

सनराईज इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल गजफ्फर अली ने बताया कि सनराईज कॉलेज के प्रो. तनवीर आलम विसिम सॉफ्टवेयर के जरिए बेहतर रोड नेटवर्क के प्रस्ताव को रखेंगे। विसिम सॉफ्टवेयर सनराईज कॉलेज ने जर्मनी की कम्पनी से खरीदा है। यह सॉफ्टवेयर यूरोप और गल्फ के काफी देशों में ट्रांसपोर्टेशन प्लानिंग के लिये उपयोग में लिया जाता है। उदयपुर की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए नगर परिषद चेयरमैन रजनी डांगी, एडीएम (प्रशासन) बी. आर. भाटी, राजस्थान परिवहन अधिकारी जितेन्द्र सिंह, टाउन प्लानर सतीश श्रीमाली, पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर मनोज दवे और नगर परिषद के डीटीओ राकेश वर्मा अपने विचार व्यसक्तआ करेंगे।
सनराईज ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशंस के चेयरमैन हरीश राजानी ने बताया कि सेमिनार का उद्देश्यम उदयपुर की ट्रांसपोर्टेशन समस्याओं का विश्ले षण कर उसका समाधान निकालना है। सेमिनार में भाग लेने के इच्छु्क सभी छात्र-छात्राएं व अध्यापक सुबह 9 बजे उमरड़ा स्थित सनराईज कॉलेज में रजिस्ट्रे्शन करवा सकते हैं।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *