शहर कांग्रेस की कार्यकारिणी पर चर्चा 7 को

BY — January 4, 2013

पीसीसी के पर्यवेक्षक आएंगे उदयपुर

congressUdaipur. शहर कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी गठि‍त करने पर चर्चा व सर्वसम्मति के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी से पर्यवेक्षक के रूप में प्रदेश कांग्रेस महामंत्री पंकज मेहता एवं बांसवाड़ा के पूर्व विधायक रमेश पण्ड्या 7 जनवरी को उदयपुर आएंगे।

ये सुबह 11 बजे से सर्किट हाउस में शहर कांग्रेस अध्यक्ष, देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष, सांसद, विधायक, विधायक प्रत्याशी, प्रतिपक्ष नेता नगर परिषद् एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों से चर्चा करेंगे। देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर पूर्व कार्यकारिणी के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता अपने विचारों से पर्यवेक्षक को अवगत कराएंगे। प्रदेश महामंत्री पंकज मेहता एवं रमेश पण्ड्या को सर्वसम्मति कार्यकारिणी का गठन करने की रिपोर्ट देने हेतु अधिकृत किया गया है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *