रीजनल मैथेमेटिक्स ओलम्पियाड में पहुंचे रेजोनेंस के छात्र

BY — January 4, 2013

040103Udaipur. रेजोनेंस के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए रीजनल मेथेमेटिक्स ओलम्पियाड (RMO) के पहले चरण में सफलता प्राप्त की। RMO प्रतिष्ठित ओलम्पियाड का पहला चरण होता है जो गत वर्ष 2012 में 2 दिसम्बर को डिपार्टमेन्ट ऑफ मैथेमेटिक्स राजस्थान के तत्वावधान में हुआ था।

रेजोनेंस के पलक जैन, कृति जोशी, साक्षी बाबेल एवं अर्पित जैन ने यह सफलता हासिल की। पहले चरण में उत्तीर्ण विद्यार्थी इसके दूसरे चरण (इण्डियन नेशनल मैथेमेटिक्स ओलम्पियाड) में 3 फरवरी 2013 को 4 घण्टे की लिखित परीक्षा में भाग लेंगे। यह चरण HBCSE के नेशनल बोर्ड ऑफ हॉयर मैथेमेटिक्स के डिपार्टमेन्ट ऑफ एटोमिक एनर्जी DAE के अन्तर्गत आयोजित की जाती है।
इस वर्ष राजस्थान से कुल 41 विद्यार्थियों का चयन दूसरे चरण के लिये किया गया है। द्वितीय चरण के पश्चात उत्तीसर्ण छात्रों को ओरियन्टेशन कम सलेक्शन कैम्प OCSC में भाग लेने का मौका मिलता है, जिसमें कुल 35 विद्यार्थियों का चयन किया जाता है। इन सम्भावित 35 में से 6 विद्यार्थी मैथ्स ओलम्पियाड में देश का प्रतिनिधित्व करते हैं जो कि हर वर्ष जुलाई माह में IMO के सदस्य देशो में आयोजित किया जाता है। इस प्रतिष्ठित ओलम्पियाड के प्रथम चरण RMO एवं अन्य चरण NBHM के अन्तर्गत आयोजित किया जाता है। जैसा कि पूर्व में ज्ञात है इसी वर्ष की पहली सुबह को घोषित IAPT के फिजिक्स, एस्ट्रोनोमी व बायोलोजी ओलम्पियाड में रेजोनेन्स उदयपुर के 8 विद्यार्थियों ने प्रथम चरण में सफलता प्राप्त की थी, जिसमें पलक जैन, साक्षी बाबेल (एस्ट्रोनोमी ओलम्पियाड) एवं कृति जोशी (फिजिक्स ओलम्पियाड) में उत्तीैर्ण हुए। इन सभी विद्यार्थियों की इस वर्ष यह लगातार दूसरी महत्वपूर्ण सफलता है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *