Header Banner

स्नेह मिलन, नवकार मंत्र जाप, धार्मिक एकल गीत स्पर्धा

BY — January 3, 2013

स्वर्गीय छाया मुर्डिया की स्मृति में सकल जैन महिला मण्डलों ने लिया हिस्सा

030113Udaipur. गुरूवार को मानसी भक्ति मण्डल के तत्वावधान में सामूहिक नवकार मंत्र का जाप एवं धार्मिक एकलगीत प्रतियोगिता होटल विष्णुप्रिया में हुई। सकल जैन समाज के महिला मण्डलों की पदाधिकारी बहनों ने मुनि प्रबल सागर के स्वास्थ्य की कुशलता के लिए सामूहिक नवकार मंत्र का जाप विभिन्न धुनों पर किया। स्व. छाया मुर्डिया की स्मृति में धार्मिक एकलगीत प्रतियोगिता हुई।

मानसी भक्ति मण्डल की अध्यक्षा रश्मि पगारिया ने बताया कि मुख्य अतिथि कांग्रेस की जिलाध्यक्ष नीलिमा सुखाडिय़ा थी। अध्यक्षता समाजसेविका सूरज कुमारी मुर्डिया ने की। विशिष्टण अतिथि समाजसेवी एडवोकेट फतेहलाल नागौरी, समाजसेविका पुष्पा‍ कर्णावट एवं सुधा भण्डारी थीं। उपाध्यक्षा लता कर्णावट ने बताया कि धार्मिक एकलगीत प्रतियोगिता की निर्णायिका अखिल भारतीय स्थानकवासी जैन कान्फ्रेस की पूर्व अध्यक्षा रेखा जैन, शशि भण्डारी व पुष्पाअ कोठारी थीं। प्रारम्भ शीला धाकड़ के मंगलाचरण से हुआ।
मण्डल अध्यक्षा पगारिया ने अतिथियों का स्वागत कर मण्डल के कार्यों की जानकारी दी। इसके पश्चा्त कार्यक्रम में मधुलिका को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही समाजसेविका स्व. छाया मुर्डिया एवं कृष्णाकांत कर्णावट के स्नेह व सहयोग, उचित सुझावों का स्मरण कर श्रद्धांजलि दी। शहर के विभिन्न क्षेत्रों से पधारी 15 महिला मण्डलों की अध्यक्षाओं एवं कर्मठ मंत्रियों, मधुर गायिका को सम्मानित किया गया। नवकार मंत्र एवं तीर्थंकरों पर आधारित धार्मिक गीतों से सदन का वातावरण भक्ति से ओतप्रोत हो गया। धार्मिक एकल गीत प्रतियोगिता में आरती डूंगरवाल, द्वितीय गिरिजा नाहर तथा ममता वर्डिया क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहीं। नववर्ष रोचक प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें मीना सिसोदिया, पुष्पा  मोदी व मीनू छाजेड़ क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहीं। मण्डल की कोषाध्यक्ष रेखा कोठारी ने अतिथियों का आभार जताया। संचालन मण्डल की मंत्री उषा चव्हाण ने किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply