Header Banner

विश्व विकलांगता दिवस पर आयोजन

BY — January 3, 2013

031205उदयपुर। अरावली इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज के छात्रों ने विश्व विकलांगता दिवस संजीवनी विकलांग छात्रावास हिरण मगरी, सेक्टर-5 के छात्रों के साथ मनाया। छात्रों ने निशक्तों की जरूरतों को समझा, उनके अध्येयन में मार्गदर्शन किया।

साथ ही प्रयास किया कि ये छात्र समाज की मुख्यधारा से पीछे नहीं रह पाए। अरावली इन्स्टीट्यूट के ज्ञानसिंह सुजावत, शंकरलाल सुथार व छात्रों ने छात्रावास के विकलांग छात्रों की संवेदनाओं को छूने की कोशिश की। संस्थान के निदेशक हेमन्त धाभाई के अनुसार छात्रों के लिए आज के भोजन की व्यवस्था भी अरावली संस्थान की ओर से की गई।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply