Header Banner

सवीना में भी मनाया जन्म कल्याणक महोत्सव

BY — January 7, 2013

070115Udaipur. श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक श्रीसंघ एवं श्री जैन श्वेताम्बर महासभा के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को भगवान पार्श्वूनाथ का जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

महासभा एवं श्रीसंघ के मंत्री कुलदीप नाहर ने बताया कि भगवान पार्श्वूनाथ का जन्म कल्याणक महोत्सव का मुख्य आयोजन सविना पार्श्वानाथ पर हुआ। सुबह से ही भगवान के दर्शन करने वालों की रेलमपेल रही। निर्माणाधीन भगवान पार्श्वानाथ मंदिर में सुबह प्रक्षाल पूजा हुई, तत्पश्चात श्रावक-श्राविकाओं ने केसर पूजन किया। 10 बजे तक पूजा का यह दौर जारी रहा। तत्पश्चात भगवान को चांदी के डंके एवं कोर की आकर्षक आंगी धराई गई। दोपहर को पद्मावती भक्ति मंडल द्वारा संगीतमय 70 भेदी पूजा पढ़ाई गई। मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद दोपहर ढाई बजे से कृषिज उपज मंडी प्रांगण में स्वामी वात्सल्य का आयोजन हुआ। स्वामी वात्सल्य का शुभारम्भ समाजसेवी कालूलाल जैन द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। समाज के पदाधिकारियों को पगडी़ पहनाकर सविना क्षेत्र के वाशिंदों ने अभिनंदन किया।

070116अभिनंदन होने वालों में श्रीसंघ के अध्यक्ष गौतम बी. मुर्डिया, महासभा अध्यक्ष तेजसिंह बोल्या, कार्यक्रम संयोजक किरणमल सावनसुखा, मंत्री कुलदीप नाहर एवं अन्य पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। इसके पश्चात समाज के पांच हजार से अधिक लोगों ने स्वामी वात्सल्य का लाभ लिया। शाम को 6.40 बजे 108 दीपक से भगवान पार्श्वानाथ की आरती की गई। भव्य समारोह को सम्पन्न कराने में चतरलाल पामेचा, दलपत दोशी, राजकुमार गन्ना, राजेंद्र पंजाबी, संजय खाब्या, अंकुर मुर्डिया, नरेंद्र चौधरी, भूपाल सिंह दलाल, धनरूपमल मेहता, लोकेश कोठारी, रविप्रकाश देरासरिया आदि का सहयोग रहा। इसके अलावा शस्त्रफणा पार्श्वमनाथ, चंदाप्रभु पार्श्व।नाथ, घोड़ी पार्श्व नाथ एवं कसोटी पाश्र्वनाथ मंदिरों पर वार्षिक ध्वजा एवं पूजा के कार्यक्रम आयोजित हुए।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply