Header Banner

उदयपुर जनपद के कैलेंडर का विमोचन

BY — January 8, 2013

080101udaipur. उदयपुर जनपद के आकर्षक एवं रंगीन नए वर्ष 2013 के कैलेंडर का विमाचन मंगलवार को राजस्थान विद्यापीठ के कुलाधिपति प्रो. भवानीशंकर गर्ग ने किया।

जानकारी देते हुए प्रकाशक घनश्यामसिंह ने बताया कि नव वर्ष के इस कैलेंडर में आवश्यक तिथियां, राजकीय एवं ऐच्छिक अवकाश, सहित शहर में उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं की जानकारियां दी गई है। मुख्य अतिथि प्रो. गर्ग ने कहा कि कैलेंडर प्रकाशन बहुत रोचक सामग्रियों का मिश्रण किया गया है, जो आमजन की आवश्यकता एवं जरुरत को पूरा करती है। महत्वपूर्ण दिवस एवं सरकारी सूचनाओं का पहले से ज्ञान होना काफी सुलभ हो जाता है। कुलपति प्रो. एसएस सारंगदेवोत, कुल प्रमुख भंवरलाल गुर्जर सहित पीठ स्थवीर एसके मिश्रा, डॉ. लक्ष्मीनारायण नंदवाना, डॉ. दिलीप सिंह चौहान एवं प्रकाशक घनश्यामसिंह आदि उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply