पाक रक्षामंत्री का पुतला फूंका

BY — January 9, 2013

090106Udaipur. भारतीय सीमा के 100 मीटर दायरे में घुसकर पाक सैनिकों के दो भारतीय सैनिकों की हत्या कर सर काटने की घोर निंदा करते हुए भारतीय जनता मजदूर महासंघ ने पाक के रक्षामंत्री का सर कटा पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया।

महासंघ प्रवक्ता सुनील शर्मा ने बताया कि भारतीय जनता मजदूर महासंघ प्रदेश महामंत्री कमलेन्द्रसिंह पंवार, भाजपा जिला मंत्री चन्द्रसिंह कोठारी, भाजपा नेता बृजलाल सोनी के नेतृत्व में सूरजपोल चौराहे पर सांय ६ बजे पाकिस्तानी रक्षामंत्री नवीद कमर का सर कटा पुतला फुंक कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियो ने केन्द्र सरकार को भी आडे हाथो लेते हुए ईंट का जवाब पत्थर से देने की, दो के बदले दो सौ पाकिस्तानी सैनिको के सर काट कर भारत भूमि में विचरण करने वाले भयानक पशुओ को खिलाने, मनमोहन सरकार को चुप्पी तोडक़र आदि संवेदनाओं को नारों का रूप देते हुए चौराहे पर जंगी प्रदर्शन करते हुए सर कटे पुतले नवीद कमर का पुतला जलाया।
बाद में कार्यकर्ताओ ने शहीद हुए लांस नायक खेमराज और सुधाकरसिंह को शहीद स्मारक टाउन हॉल पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर नरेन्द्रसिंह कण्डा, पुखराज पुरोहित, अशोक जैन, भूपेन्द्रसिंह, शार्दुलसिंह शेखावत, महेन्द्रसिंह चौहान, भानुप्रतापसिंह कृष्णावत, ललित गांधी सहित सैकडों पदाधिकारी उपस्थित थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *