Header Banner

मध्यप्रदेश योजना आयोग के उपाध्यक्ष का स्वागत

BY — January 9, 2013

090107Udaipur. मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री एवं वर्तमान में राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष बाबूलाल जैन का उदयपुर पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारियों ने स्वागत किया। अनौपचारिक वार्ता में जैन ने राजस्थान में भाजपा के विविध कार्यक्रमों की जानकारी ली।

जैन ने मध्यप्रदेश में भाजपानीत सरकार के किये जा रहे जनहित के कार्यक्रमों पर चर्चा करते हुए विस्तृत जानकारी दी। प्रदेश मंत्री प्रमोद सामर के निवास पर जैन ने देहात जिला प्रभारी मांगीलाल जोशी, उपाध्यक्ष राजेन्द्र बोर्दिया, महिला समृद्धि बैंक की अध्यक्ष किरण जैन, महामंत्री मोती लाल डांगी, देहात महामंत्री चन्द्रगुप्त सिंह चौहान आदि के साथ चर्चा की। जैन को मेवाड़ी पगड़ी एवं इकलाई पहनाकर स्वागत अभिनन्दन किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply