…वही पुरानी स्लरी, पानी, लाइट कनेक्शन की समस्याएं

BY — January 9, 2013

यूसीसीआई में औद्योगिक समस्या निराकरण शिविर

090102Udaipur. उदयपुर चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री द्वारा चेम्बर भवन के पी.पी. सिंघल सभागार में औद्योगिक समस्या निराकरण शिविर लगाया गया। इसमें चिर परिचित वही पुरानी मार्बल स्लरी, पानी के कनेक्शन, सड़क व रोडलाईट आदि समस्याएं छाई रहीं।

शिविर में बड़ी संख्या में उदयपुर संभाग के उद्यमियों एवं व्यापारियों ने औद्योगिक एवं व्यावसायिक समस्याओं के निराकरण हेतु भाग लिया। अध्यक्ष महेन्द्र टाया ने बताया कि शिविर के दौरान औद्योगिक क्षेत्रों में सडक़ एवं रोड़लाईट के मरम्मत कार्य जैसे सामान्य समस्याओं के अलावा उद्यमियों की पानी के कनेक्श न, मार्बल स्लरी के निस्तारण के आ रही समस्या विद्युत की अनियमित सप्लाई की समस्या आदि समस्याएं रखी गई जिनके निराकरण हेतु सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों ने समयबद्व सीमा में समाधान करने का आश्वासन दिया। समस्या समाधान शिविर का समन्वय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद कुमट द्वारा किया गया। अंत में मानद महासचिव आशीष छाबडा़ ने धन्यवाद दिया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *