सनराइज कॉलेज में करियर चित्र प्रदर्शनी 11 से

BY — January 9, 2013

sunrise logoUdaipur. सनराईज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, उमरडा़ में दो दिवसीय करियर चित्र प्रदर्शनी 11 जनवरी से शुरू होगी। इसमें उदयपुर जिले के विद्यालयों में अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग की विभिन्न शाखाओं की जानकारी दी जाएगी ताकि वे आगे उपयुक्त करियर चुन सकें।

संस्था के एसोसिएट प्रोफेसर हितेश जोशी ने बताया कि संस्था के आईआईटी से अध्ययन प्राप्त फेकल्टी का मार्गदर्शन करेंगे। प्रदर्शनी का उदघाटन संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर एम. एल. कालरा व प्रिंसिपल गजंफ्फर अली करेंगे। प्रदर्शनी में दो सौ से ज्यादा चित्र प्रदर्शित किए जाएंगे। उदयपुर में यह सर्वप्रथम एवं अनूठा प्रयास है। संस्था के पास अभी तक 20 से ज्यादा विद्यालयों ने अपना पंजीकरण करवा लिया है। दो हजार से भी ज्यादा विद्यार्थीं इस प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। तत्पश्चारत् उन्हें नए इंजीनियरिंग एन्ट्रें स पैटर्न के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। जो विद्यालय अपना पंजीयन नहीं करवा पाए हैं वे 94142-50168 पर पंजीयन करवा सकते हैं।
संस्था के चेयरमैन हरीश राजानी ने बताया कि इस प्रदर्शनी में कम्प्यूटर, सिविल, मैकेनिकल, केमिकल, इलेक्ट्रीकल, इलेक्ट्रोनिक्स एण्ड कम्यूनिकेशन तथा इलेक्ट्रीकल एण्ड इलेक्ट्रोनिक्स इंजीनियरिंग पर आधारित चित्र प्रदर्शनी होगी जिससे छात्रों को अपने जीवन की सही राह चुनने में मदद होगी। विद्यार्थी गलत विषय का चयन करने से बचेगा तथा सही मार्गदर्शन से उन्नति की ओर अग्रसर होगा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *