Header Banner

साउथ जोन U-14 क्रिकेट : उदयपुर ने कोटा को हराया

BY — January 9, 2013

090101Udaipur/बांसवाड़ा. राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला क्रिकेट संघ बांसवाड़ा की मेजबानी में आयोजित साउथ जोन अंडर 14 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में उदयपुर ने पहली पारी की बढ़त के आधार पर कोटा को पराजित कर हराया।

उदयपुर ने पहली पारी ने 179 रन बनाए। जवाब में कोटा की टीम पहली पारी में 138 रन बनाए। दूसरी पारी में उदयपुर ने 160 बनाए। कोटा को जीत के लिए 202 रन का लक्ष्य था। जिसका सामना करते हुए कोटा की टीम 6 विकेट पर 22 रन ही बना सकी। पहली पारी की बढ़त के आधार पर उदयपुर ने जीत दर्ज की।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन मैच प्रारंभ होने से पूर्व एक्सिस बैंक के प्रबंधक राहुल जैन, पूर्व जिला खेल अधिकारी व क्रिकेट कोच डी. एल. नागर, हेमंत सिंह, वीरेंद्र, अकिल भाई, महेंद्र भालोद आदि ने दोनों टीम के खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया।  प्रतियोगिता के दौरान जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश सर्राफ, सचिव नृपजीतसिंह, उपाध्यक्ष पवन जोशी, भास्कर जानी, मनोहर जोशी, भरतसिंह, भूपेश पंड्या, राजकुमारसिंह, कल्पेश पंड्या आदि ने व्यवस्थाएं संभाली।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply