पाक सेना की हरकत पर भाजपा का प्रदर्शन

BY — January 11, 2013

110104Udaipur. भारतीय जवानों के साथ पाकिस्तानी सेना की बलुच रेजीमेंट द्वारा की गई शर्मनाक, कायरतापूर्ण एवं बर्बरतापूर्वक हरकत के विरोध में भारतीय जनता पार्टी शहर जिला ने शुक्रवार को शहर में रैली निकालकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया व पाकिस्तानी झण्डे का दहन कर आक्रोश व्यक्त किया। इससे पूर्व टाउनहॉल स्थित शहीद स्मारक पर पार्टी की ओर से शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई।

भाजपा मीडिया प्रभारी चंचल अग्रवाल ने बताया कि पाक सेना की यह कायरतापूर्ण हरकत है। हमारे देश की सीमा में घुसकर आतंक का जो नंगा नाच पाक सेना खेला, वह निंदनीय और चिंतनीय है। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ऋषि बंसल, शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, सभापति रजनी डांगी के नेतृत्व में शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रैली के साथ देहलीगेट चौराहा पहुंची जहां मानव श्रृंखला बनाई गई। यहां से पार्टी कार्यकर्ता पाकिस्तानी झण्डे के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे जहां नारेबाजी के साथ पाकिस्तानी झण्डे का दहन कर आक्रोश व्यक्त किया गया।

110105इस अवसर पर महामंत्री चंदरसिंह कोठारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. किरण जैन, मांगीलाल जोशी, उपाध्यक्ष कुन्तीलाल जैन, वन्दना मीणा, हंसा माली, आईटी के प्रदेश संयोजक मनोज जोशी, छोगालाल भोई, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ. अलका मून्दडा, चंदा जैन, पार्षद वन्दना पोरवाल सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *