Header Banner

उदघाटन कुश्ती में उदयपुर की चांदनी विजयी

BY — January 11, 2013

लक्ष्मण उस्ताद स्मृति कुश्ती दंगल का आगाज

110107Udaipur. झीलों की नगरी में कुश्ती प्रेमियों के सहयोग से आयोजित लक्ष्‍मण उस्ताद स्मृति महान राजस्थान मध्यप्रदेश केसरी कुश्ती दंगल का आगाज शुक्रवार शाम महाराणा भूपाल स्टेडियम में हुआ। पहली बार हो रही महिला कुश्ती पहलवानों में उदयपुर की महिला पहलवान उदघाटन मैच में विजयी रही।

110108110109राजस्थान मध्यप्रदेश से करीब 30 से अधिक अखाड़े प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। उदघाटन सभापति रजनी डांगी, राजस्थान कुश्ती  संघ के अध्यक्ष आर. के. धाबाई, भारतीय कुश्ती संघ के कोषाध्यक्ष प्रेमनाथ, एमपीयूएटी के कुलपति प्रो. ओ. पी. गिल ध्वज लहराकर किया।
110110लक्ष्मण पहलवान स्मृति समिति के अध्यक्ष सुधीर बक्षी ने बताया कि उदघाटन मैच हनुमानगढ़ के सुखबीरसिंह एवं भीलवाड़ा के आदित्य गुर्जर के बीच हुआ जिसमें सुखबीर सिंह 8-0 से विजयी रहे। इसी प्रकार पहली बार हो रही महिला कुश्ती दंगल के तहत उदघाटन दंगल उदयपुर की चांदनी गौड़ एवं इंदौर की बेबीसिंह के बीच हुआ जिसमें चांदनी 8 पाइंट से कुश्ती जीत गई।110112

अखाडे़ के उस्ताद अर्जुन राजोरा ने बताया कि यहां अंतरराष्ट्रीय मानक स्तर का अखाड़ा 12 गुना 12 मीटर का बनाया गया है। दूधिया रोशनी में हो रहे दंगल के तहत सुबह भी 8 से 12 बजे तक मैच होंगे।
110106110111

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply