Header Banner

टीवी इंडस्‍ट्री में बढ़ा रहे हैं नाम उदयपुर का

BY — January 13, 2013

060114Udaipur. बढ़ते टॉलीवुड और बॉलीवुड के प्रभाव से कोई बच नहीं पाता। हर युवा चाहता है कि उसकी भी लाइफस्टाइल अभिनेताओं जैसी हो लेकिन जो सोच लें, सब कुछ वही मिल जाए तो फिर भगवान को कौन याद रखे? शायद यही सोचकर आज 20 वर्ष की उम्र में उदयपुर का नाम रोशन करने वाले उदयपुर के योगी अपना भाग्य  मुंबई में आजमा रहे हैं।

योगी ने www.udaipurnews.in से टेलीफोन पर विशेष बातचीत में बताया कि बचपन से ही एक्टिंग करने की तीव्र इच्छा थी। स्कूल में भी कई स्किट में भाग लिया और जैसे ही मौका मिला, मुंबई की ओर रुख कर लिया। 5 फुट 8 इंच लम्बे योगी ने मैकडोनाल्ड के विज्ञापन में काम करके अपना हुनर दिखाया है।
060112इसके अलावा टीवी चैनल स्टार प्लस पर प्रसारित ‘चांद छुपा बादल में’ ‘ससुराल गेंदा फूल’ ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अहम भूमिकाएं निभाकर अपना वर्चस्व बनाने में लगे हैं। योगी बताते हैं कि अभी तो संघर्ष चल रहा है। संघर्ष ही जीवन है। इन कॅरियर में तो यही है कि जितना संघर्ष करो, सोने जितना तपो तभी निखार आता है।

060115ब्राउन आंखों वाले योगी हिंदी, अंग्रेजी, सिंधी और मारवाड़ी भाषाएं अच्छी तरह जानते हैं। इससे पहले उन्होंने किशोर नमित कपूर एक्टिंग स्कूल से प्रशिक्षण भी लिया। डांसिंग, ड्राइविंग और स्विमिंग उनकी खूबियों में शामिल हैं। आने वाले समय में वे फिल्‍म्‍स, शॉर्ट फिल्‍म्‍स, सीरियल्स, टीवी विज्ञापन में आने की इच्छा रखते हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply