Header Banner

मकर संक्रान्ति पर हुए खेलकूद आयोजन

BY — January 13, 2013

130120Udaipur. रोटरी क्लब उदयपुर की ओर से आज रोटरी बजाज भवन में मकर संक्रान्ति पर्व के उपलक्ष में अनेक खेलकूद प्रतियोगिताएं हुई। इसमें 150 क्ल ब सदस्य-, महिलाओं व बच्चों ने उत्साह से भाग लिया।

क्लब अध्यक्ष सुशील बांठिया ने बताया कि कार्यक्रम संयोजक डी.पी.धाकड़ के नेतृत्व में आयोजित इन खेलकूद प्रतियोगिताओं में सभी प्रतिभागियों ने अपने बचपन की यादें ताजा की। कार्यक्रम में सितोलिया ,म्यूजिकल चेयर सहित अनेक प्रतियोगिता आयोजित की गई।

130121इसकी टोपी उसके सर प्रतियोगिता में कमल कर्णावट प्रथम,व आशा जैन द्वितीय,चम्मच रेस प्रतियोगिता में बाल वर्ग में अनुज धकड प्रथम,सुहानी सिंघवी द्वितीय तथा यशराज तृतीय, महिला वर्ग में बेला जैन प्रथम, आशा जैन द्वितीय तथा सरला बांठिया तृतीय,पुरूष वर्ग में  विवेक व्यास प्रथम, कर्नल बी. एल. जैन द्वितीय,राजेश खमेसरा तृतीय रहे। गब्बारा प्रतियोगिता में कपल में सरला-सुशील बांठिया प्रथम,बेला-एम.पी.जैन द्वितीय तथा आशा-सुरेन्द्र जैन ततीय रहे। डॉज बॉल प्रतियोगिता में आयुष कोठारी व यश कुणावत प्रथम, वरूण बापना व लक्ष मेहता द्वितीय तथा विवान बापना व नमन शर्मा तृतीय रहे। ग्रुप फोरमेशन में में साधना मेहता  प्रथम,सरला बंठिया द्वितीय, व विवेक व्यास तृतीय रहे। इस अवसर पर अनेक सदस्यों ने चुटुकले सनाकर सभी का मनोरंजन किया। अंत में धन्यवाद सचिव ओ.पी.सहलोत ने ज्ञापित किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply