कांग्रेस ने भ्रष्टाचार में डूबोया देश को : कटारिया

BY — January 15, 2013

150107Udaipur. भाजपा के वरिष्ठ  नेता पूर्व गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि इस कांग्रेस पार्टी ने पूरे देश को भ्रष्टाडचार की भट्टी में झोंक दिया। वे यहां बड़बड़ेश्वइर महादेव पर आयोजित गिर्वा मण्डल के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

कटारिया ने कहा कि उन्होंीने कहा कि टेलीफोन घोटाला, कोयला घोटाला, कामनवेल्थ घोटाला, घोटाला दर घोटाला कांग्रेस ने बीते चार सालों में सीमेन्ट, शक्कर, घास आदि कई मदों में घोटालों के रिकार्ड कायम किये। गरीब, मेहनतकश के हक का पैसा खा गये। रोबर्ट वाड्रा ने बिना पैसा लगाये, बिना ब्याज सरकारी पैसों का इस्तेमाल गरीबों की जमीन कौडिय़ों में खरीदने के लिये किया। किसानों पर दबाव बनाकर 35 हजार रुपए प्रति बीघा जमीन खरीदी और 4 लाख बीघा में सोलर बिजली बनाने वाली कंपनी को बेचकर मुनाफा कमाया।
150108कटारिया ने कहा कि प्रदेश सरकार निकम्मी साबित हुई। देश का भविष्य उसका छात्र है। इस सरकार ने छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया, स्कूलों में बच्चे है पर अध्यापक नहीं, अध्यापक खाली बैठे है पर उन्हें नौकरी नहीं। विभिन्न विषयों के अध्यापकों की कमी है। वोट की ताकत को पहचानो। देश में अमीर का भी एक वोट है और गरीब का भी एक वोट। इसी वोट से सत्ता बदलनी होगी। आज देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं है। चीन, पाकिस्तान, बांग्लादेश गिद्ध निगाहों से हमारी सरजमी की ओर ताक रहे हैं। कश्मीिर जल रहा है। आसाम में बांग्लादेशियों ने घुसपैठ कर रखी है। पूर्वांचल संकट में है। कश्मी र में हमारे मुख्यमंत्री 1952 की स्थिति चाहते है। डॉ. मुखर्जी का बलिदान उसके लिये ही हुआ था। यदि धारा 370 और परमिट प्रणाली के लिये वे आंदोलन नहीं करते तो आप कश्मीकर हमारा ताज नहीं रहता। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं को प्रदेश मंत्री प्रमोद सामर, देहात जिलाध्यक्ष सुन्दरलाल भाणावत, शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, पूर्व विधायक वन्दना मीणा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य मांगीलाल जोशी, पूर्व मंत्री चुन्नीलाल गरासिया, शहर महामंत्री लोकेश द्विवेदी, राजेन्द्र बोर्दिया ने सम्बोधित किया। धन्यवाद फूलसिंह मीणा ने दिया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *