Header Banner

विवेकानंद पर चित्र व साहित्य प्रदर्शनी

BY — January 15, 2013

एनएसएस की ओर से शिविर

150105Udaipur. एनएसएस की ओर से आयोजित एक दिनी शिविर में स्वामी विवेकानन्द के 150 वें जयंती समारोह पर उनके जीवन से सम्बन्धित चित्र व साहित्य (किताबों) की प्रदर्शनी लगाई गई।

मुख्य अतिथि आरएनटी के पूर्व प्राचार्य डॉ. दलपतसिंह राठौड़ थे। अध्यक्षता बी एन संस्था-न के प्रबंध निदेशक डॉ. निरंजन नारायण सिंह ने की। विशिष्टू अतिथि प्रो. श्याकम सुन्दर शर्मा वित्तर मंत्री कृष्णीसिंह कच्छे्र, संयुक्त सचिव पदम सिंह पाखण्ड थे। अन्य अतिथियों में डॉ. विनया पेंडसे, डॉ. पुखराज सुखलेचा, बी. पी. पालीवाल, दिनेशचन्द्र जैन, डॉ. सुरेन्द्र झाखड़ उपस्थित थे।
150106कार्यक्रम के दौरान परणिका चुग ने स्वामी विवेकानंद की जीवनी का परिचय दिया। प्रीति राठौड़ ने स्वामी रामकृष्णक परमहंस के जीवन के कुछ वृतांत का चित्रण किया एवं सानिया बानू ने मॉं शारदा मणि देवी के जीवन का संक्षिप्त विवरण दिया। हिना हड़पावत ने स्वामी विवेकानन्द तक्षिता सिंह एवं ऐश्विर्या शक्तावत ने मां शारदा देवी का रूप धरा। महाविद्यालय में रंग-बिरंगी झण्डियां भी लगाई गई।
रामकृष्ण , विवेकानन्द वेदान्त साहित्य, ज्ञान योग, भक्ति योग, कर्म योग, राष्ट्रीययता पर, मानव सेवा पर, मां शारदा, स्वामी विवेकानन्द एवं रामकृष्णा परमहंस के जीवन और उपदेश पर विविध साहित्य उपलब्ध कराया गया। यह प्रदर्शनी स्वामीजी के 150 वीं जयंती समारोह के उपलक्ष में 15 व 16 जनवरी को प्रदर्शित की गई है। सम्पूर्ण प्रदर्शनी स्वामी के जीवन और उनके उपदेशों पर आधारित हैं जो छात्राओं के व्यक्तित्व विकास, चरित्र निर्माण, धार्मिक सहिष्णुसता के गुणों के विकास की प्रेरणा देती है। अंत में प्राचार्य प्रो. एन. एल. शर्मा ने धन्यवाद दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply