Header Banner

भावभीने स्वागत से नॉर्थ केरोलीना की टीम अभिभूत

BY — January 25, 2013

उदयपुर पहुंची रोटरी की जीएसई टीम

250103Udaipur. रोटरी फाउण्डेशन के कर्यक्रम ग्रुप स्टडी एक्सचेंज कार्यक्रम के तहत संस्कृति आदान-प्रदान के लिए आर.आई. डिस्ट्रिक्ट 7670 के अमेरीका के नॉर्थ केरोलीना से आयी जीएसई टीम का कल रोटरी क्लब उदयपुर के सदस्य यू. एस.चौहान के यहां भवभीना स्वागत किया गया। मेवाड़ के परम्परागत स्वागत से अभिभूत जीएसई टीम ने इसे अपने लिए एक नया अनुभव बताया।

क्लब अध्यक्ष सुशील बांठिया ने बताया कि टीम लीडर विलियम बॉमन के नेतृत्व में टीम सदस्य एन. चस्की, कारा गिल फिन, केरी विलेवियर तथा ब्रू ग्रीन 4 दिवसीय यात्रा पर कल जैसलमेर से उदयपुर पहुंचे। उन्होनें बताया कि इस टीम को विभिन्न क्लबों के क्लब सदस्यों कपूर. सी. जैन, सौरभ जैन, योगेश पगारिया व डॅा. देवेन्द्र सरीन के घरों पर ठहराया गया है ताकि वे भारतीय संस्कृति को बहुत नजदीक से जान एंव पहचान सकें।
यू. एस. चौहान ने बताया कि टीम को आज रोटरी क्लब उदयपुर द्वारा संचालित किये जाने वाले वोकेशनल ट्रेनिंग सेन्टर के अवलोकन के साथ ही शहर के विभिन्न दर्शनीय स्थलों का भ्रमण किया। टीम के सदस्य 26 व 27 जनवरी को रोटरी डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेन्स मे भाग लेंगे और 28 जनवरी को माउण्ट आबू के लिए प्रस्थान करेंगे। इस अवसर पर पूर्व प्रान्तपाल डॅा. यशवन्तसिंह कोठारी, निर्मल सिंघवी, सहायक प्रांतपाल रमेश चौधरी, सुशील बांठिया, सचिव ओ. पी. सहलोत, बी. एल. मेहता, राजेन्द्र चौहान सहित चारों मेजबान उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply