बुद्धा ग्रुप के ब्रोशर का विमोचन

BY — January 25, 2013

250101Udaipur. आशापूर्णा ग्रुप ऑफ कम्पनीज द्वारा संचालित बुद्धा ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन उदयपुर के ब्रोशर का आज विमोचन किया गया। विमोचन आशापूर्ण बिल्डकोन के मुख्य प्रबन्ध निदेशक करणसिंह उचियारड़ा, गोपालसिंह होलपुर, रामेश्वर दाधीच, शहाबुद्दीन, राजेन्द्रसिंह बारू, शेरसिंह सावत कुआं, आशापूर्णा के उपाध्यक्ष अरूण भण्डारी के हाथों सम्पन्न हुआ।

कम्पनी के वरिष्ठ विपणन प्रबन्धक पृथ्वीसिंह राठौड़ ने बताया कि आशापूर्णा अपने बिल्डकोन व्यवसाय के साथ ही शिक्षा क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करने की ओर अग्रसर है। वर्तमान में इस कॉलेज में इंजीनियरिंग शाखा के अतिरिक्त, बी.आर्क, केमिकल व मेकेनिकल इंजीनियरिंग, कम्प्यूटर साइंस, इलेक्ट्रोनिक्स, इलेक्ट्रीकल, बी.एससी व एम.एससी, बायोटेक्नोलोजी, फोरेंसिक साइंस, माइक्रोबायोलोजी, बीसीए, एमसीए, बीबीएम, बी.कॉम, एमबीए, बी.कॉम, बीएससी, पीजीडीएम, बी.फार्मा आदि मान्यता प्राप्त कोर्सेस चलाये जा रहे है। उन्होंने बताया कि आशापूर्णा ग्रुप का यह एक मात्र ऐसा शिक्षण संस्थान है जहां बी.आर्क व केमिकल इंजीनियरिंग जैसे कोर्सेस चलाये जा रहे हैं।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *