‘अविरत’ के लिए जुटने लगे अतिथि

BY — January 25, 2013

रोटरी उदयपुर की मेजबानी में डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेन्स 26 से

rotaryUdaipur. रोटरी क्लब उदयपुर की मेजबानी में अब तक अविभाजित रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3050 की अंतिम दो दिवसीय कॉन्फ्रेन्स ‘अविराट-2013’ का आयोजन 26 व 27 जनवरी को मोहनलाल सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में किया जाएगा।

कॉन्फ्रेन्स चेयरमेन रमेश चौधरी ने बताया कि 26 जनवरी को सुबह 8 बजे राजस्थान, गुजरात व मध्यप्रदेश के क्लकबों से आने वाले रोटेरियन का पंजीकरण किया जाएगा। सुबह 10 बजे शुरू होने वाले उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रसंत वंसत विजय महाराज कृष्णगिरी होंगे। रोटरी अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रतिनिधि के रूप में मुंबई से पूर्व प्रान्तपाल बंसी धुरंधर भी उपस्थित रहेंगे। चौधरी ने बताया कि दोपहर 2 बजे से सांय सवा पांच बजे तक 2 बिजनेस सेशन होंगे। सांय साढ़े पांच बजे प्रान्तपाल आशीष देसाई के नेतृत्व में वोकेशनल ग्रुप की बैठक आयोजित की जाएगी। इसी दिन सांय साढ़े पांच से साढ़े छह बजे तक 1 जुलाई से बनने वाले तीन नये डिस्ट्रिक्ट के 7 प्रान्तपालों के चुनाव होंगे।
250102क्लब अध्यक्ष सुशील बांठिया ने बताया कि कॉन्फ्रेन्स में अमेरीका के दो डिस्ट्रिक्ट से आने वाली जीएसई टीमे तथा रोटरी फ्रेण्डशीप एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत श्रीलंका, बांग्लादेश व अमेरीका से आने वाली टीमों की भी उपस्थिति रहेगी। पंजीकरण कमेटी के चेयरमैन बी. एल. मेहता ने बताया कि कॉन्फ्रेन्स के लिए अब तक 1200 पंजीयन हो चुके है जबकि 2500 के पंजीयन होने की संभावना है। कॉन्फ्रेन्स के लिए सोविनियर का भी प्रकाशन बी. एल. मेहता के निर्देशन में किया जा रहा है। एकमडेशन कमेटी के चेयरमेन महादेव दमानी ने बताया कि कॉन्फ्रेन्स में भाग लेने हेतु आने वाले रोटरी सदस्यों के ठहरने के लिए होटलों व धर्मशालाओं की सूची दे दी गई है। कल्चरल कमेटी के चेयरमैन आर. के. सुखवाल ने बताया कि कॉन्फ्रेन्स के प्रथम दिन सांय 8 बजे से सांस्कृतिक कार्रूक्रम आयोजित किया जएगा। जिसमें दो इण्डियन आइडल कलाकारों चारू सेमवाल व चरित दीक्षित की नाईट के साथ ही विभिन्न प्रकार के हास्य कार्यक्रम होंगे। वेन्यू मैनेजमेन्ट कमेटी के चेयरमेन गजेन्द्र जोधावत ने बताया कि विभिन्न स्थानों पर राजस्थानी व गुजराती संस्कृति को प्रदर्शित करती स्टॉलें भी लगायी जाएगी।
कॉन्फ्रेन्स काउंसलर एंव पूर्व प्रान्तपाल निर्मल सिंघवी ने बताया कि कॉन्फ्रेन्स के दूसरे दिन प्रात: 9 से सवा नौ बजे तक शांति रैली होगी। तत्पश्चात साढ़े नौ बजे से ढाई बजे तक 2 और बिजनेस सेशन के साथ ही समापन समारोह आयोजित होगा। पूर्व प्रान्तपाल यशवंतसिंह कोठारी ने बताया कि आयोजन स्थल पर रोटरी अन्तर्राष्ट्रीय की तर्ज पर पहली बार हाऊस ऑफ फ्रेण्डशिप का भी आयोजन होगा जिसमें विभिन्न रोटरी क्लबों के फ्लैग का प्रदर्शन होगा। क्लब सचिव ओ. पी. सहलोत ने बताया कि इससे पूर्व प्रान्तपाल आशीष देसाई फील्ड क्लब में गवर्नर कौन्सिल की बैठक लेंगे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *