लूथरा को बधाई : हबीब, भाटिया, जुकर को भी पद्मश्री की मांग

BY — January 26, 2013

hboUdaipur. हेयर एंड ब्यूटी ऑर्गेनाइजेशन (एचबीओ) राजस्थान ने देश की जानी मानी त्वचा विशेषज्ञ वंदना लूथरा को प्रतिष्ठित पद्मश्री 2013 अवार्ड दिए जाने पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

संगठन के अध्यक्ष अशोक पालीवाल, सचिव नीता पारेख, ऑल इंडिया हेयर एंड ब्यू्टी एसोसिएशन (एआईएचबीए) की अध्यदक्ष संगीता चौहान, लेकसिटी ब्यूटी क्लब की अध्यक्ष मंजू शर्मा एवं सेन क्षौर कलाकार मंडल के अध्यअक्ष श्यामलाल सेन ने राष्ट्रेपति को भेजे संयुक्त पत्र में हेयर कटिंग को राष्ट्रीअय और अंतरराष्ट्री य स्तर पर पहचान दिलाने के लिए अहमद हबीब एवं इसमें नई नई तकनीक शामिल करने के लिए हरीश भाटिया को भी सम्मानित करने का आग्रह किया है। साथ ही इंडियन मेकअप इंडस्ट्री  के गॉडफादर के रूप में पंढरी दादा जुकर को भी सम्मानित करने की मांग की है।
पत्र में इन्होंने कहा है कि जिस तरह हमारे समाज और देश को मेकअप आर्टिस्ट की तरह ही हेयर एंड ब्यूटी एक्सपर्ट भी साफ और सुंदर बनाते हैं। चाहे वह खेल हो या कला, साहित्य और या संस्कृति, फिल्‍म्‍स हो या किसी भी क्षेत्र के, सभी के साथ ये एक्सपर्ट्स अपनी भागीदारी निभाते हैं।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *