एमडीएस स्‍कूल में विदाई समारोह

BY — January 26, 2013

photo 4udaipur. एमडीएस सीनियर सैकेण्डरी स्कूल से. 3 व प्रताप नगर की खा में विदाई समारोह हुआ जिसमें कक्षा 11 वीं के छात्रों ने कक्षा 12 वीं के छात्रों को सस्नेह एवं सम्मानपूर्वक विदाई दी।

photo 1photo 2प्रारम्भ में माँ शारदा की स्तुति की गई व उनके सम्मुख धीरेन्द्र सच्चान (अध्यक्ष एमडीएस एज्यूकेशनल सोसायटी), एमडीएस स्कूल के ट्रस्टी रमेश चन्द्र सोमानी, पुष्‍पा सोमानी, निदेशक डॉ. शैलेन्द्र सोमानी, प्राचार्या डॉ. निधि माहेश्‍वरी एवं उपप्राचार्या जया वर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कक्षा 11 वीं के छात्रों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये जिसके अन्तर्गत एकल नृत्य, एकल गायन, समूह गान एवं समूह नृत्य मुख्य आकर्षण था। विद्यालय परिवार की ओर से कक्षा 12 वीं के छात्रों को टीका लगा कर शुभकामनाओं के साथ प्रतीक चिह्न भेट किये गये। 12 वीं के विद्यार्थीयो तथा उनके अध्यापकों द्वारा भारत के मानचित्र रूपी रंगोली पर मोमबत्तीयाँ हाथ में लेकर मानव श्रृंखला बनाई गई इसी रूप में एम.डी.एस स्कूल के निदेशक डॉ. शैलेन्द्र सोमानी द्वारा विद्यार्थियों को शपथ दिलाई गई। शपथ में उनके भावी जीवन को देश को समर्पित व अपने भविष्‍य में अच्छे कार्य करने कर विद्यालय, माता—पिता और देश का नाम रोशन करने को कहा गया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *