चूंडावत राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के अध्यक्ष निर्वाचित

BY — January 28, 2013

280101Udaipur. राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की जिला शाखा का महासमिति अधिवेशन रविवार को फतह स्कूल में हुआ। इसमें जिला कार्यकारिणी के हुए चुनाव में भौमसिंह चुंडावत अध्य क्ष व चन्द्रकप्रकाश मेहता मंत्री निर्वाचित हुए। अधिवेशन में शिक्षक, शिक्षार्थी, शिक्षा के विकास हेतु विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की गई

महिपाल सिंह राठौड ने स्वामी विवेकानन्द के जीवन पर वार्ता प्रस्तुत की। चुनाव पर्यवेक्षक शंकरलाल वया, चुनाव अधिकारी नरेशचन्द्र डांगी व सह चुनाव अधिकारी लक्ष्मीलाल मेनारिया थे। कार्यकारिणी में जगदीश प्रसाद सुथार सभाध्यक्ष, अनिल जैन उपसभाध्यक्ष, जगदीश चन्द्र उपाध्याय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शाहिदा परवीन महिला मंत्री, बसन्तीलाल श्रीमाली कोषाध्यक्ष तथा वगतराम शर्मा, बगदी देवी मेघवाल तथा शान्तिलाल प्रजापत उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। सदस्य के रूप में उदयलाल जैन, लक्ष्मीलाल मेनारिया, ईश्वरसिंह झाला, रेखा सौमिया, करणसिंह चौहान, दिनेश पालीवाल, तथा धनपुरी गोस्वामी चुने गए।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *