होटल उद्योग को मिलेंगे गुणवत्तायुक्त उत्पाद

BY — January 31, 2013

310104Udaipur. रूट्स कमल्टी क्लीन लि. द्वारा इटली निर्मित क्लिनिंग प्रोडक्ट पर आज एक कार्यशाला होटल गोल्डन टुलीप में हुई। कार्यशाला में कम्पनी द्वारा होटल उद्योग के लिए क्लिनिंग वाईपर, वेक्यूम क्लीनर, डस्टबिन, कारपेट केयर, माइक्रो फाईबर क्लॉथ, सिंगल डिस्क मशीन, माइक्रो फाइबर रिफिल, ड्राई मोप, वेप मोप ट्रोली आदि के बारे में बताया गया।

मुख्य  अतिथि इटली की टीटीएस कम्पनी के निर्यात विपणन प्रबन्धक एलेसेन्ड्रो कोस्टानतिनी तथा विशिष्ट  अतिथि रूट्स कम्पनी के टीम लीडर नदीम खान एंव क्षेत्रीय विपणन प्रबन्धक प्रकाश त्रिपाठी थे। कोस्टानतिनी ने बताया कि अब तक इन उत्पाडदों का निर्माण कंपनी में किया जाता रहा लेकिन अब इसमें मैजिक ट्रोली नामक नवनिर्मित उत्पाद को भी शामिल किया गया है। टीम लीडर नदीम खान ने बताया कि रूट्स कम्पनी द्वारा ऑल टाईप ऑफ सोल्यूशन का भी निर्र्माण किया जाता है। जिससे होटल की साफ-सफाई में भी अधिक स्वच्छता आ सके।
310105कम्पनी के अधिकृत वितरक प्रकाश डायकेम के प्रदीप गुप्ता ने बताया कि अब तक उदयपुर में इस क्षेत्र में लॉकल उत्पाद का ही प्रयोग किया जाता रहा है लेकिन पहली बार इस क्षेत्र में कम्पनी प्रोडक्ट उपलब्ध हो पाया है। कम्पनी द्वारा निर्मित इन उत्पादों की गुणवत्ता उच्च तो है ही साथ ही ये दीर्घावधि तक चलते है। कम्पनी द्वारा निर्मित नव उत्पाद मेजिक ट्रोली को अपनी जरूरत के अनुसार उसमे बदलाव किया जा सकता है। कम्पनी के उपाध्यक्ष प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि कम्पनी द्वारा होटल उद्योग सहित विभिन्न उद्योग में काम आने वाले करीब 3000 से अधिक सोल्यूशन एंव क्लिनिंग उत्पादों का निर्माण करती है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *