विजडम टीचर्स कॉलेज में खेलकूद स्पर्धाएं

BY — January 31, 2013

310101Udaipur. विजडम शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के तीन दिवसीय खेलकूद गतिविधियों का समापन बुधवार को गांधी ग्राउण्ड पर हुआ। तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में छात्र- छात्राओं ने उत्साह से भाग लेकर अपना कौशल दिखाया।

महाविद्यालय की प्राचार्या  डॉ. वत्सला पाडलिया ने बताया कि प्रतियोगिताओं का आयोजन गांधी ग्राउण्ड में 28 जनवरी से 30 जनवरी तक किया गया। पहले दिन पुरूष एवं महिला वर्ग की 100 मी. व 200 मी. रिले दौड़, गोला, तश्तरी, भाला फेंक का आयोजन किया गया।

310102द्वितीय दिन महिला व पुरूष वर्गों की ऊंची कूद, लंबी कूद, खो-खो एवं वालीबॉल तथा तीसरे दिन कबड्डी, क्रिकेट आदि समस्त खेलकूद गतिविधियां शारीरिक शिक्षक प्रशिक्षक प्रेरणा गुप्ता के निर्देशन में हुई। प्रतियोगिताओं के अन्तिम दिन विभिन्न खेलों के विजेता खिलाडियों को पुरस्कृकत किया गया। प्राचार्या ने बताया कि महाविद्यालय के सर्वांगिण विकास के लिए प्रतिवर्ष इस प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जाता है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *