दो फायर ब्रिगेड का लोकार्पण

BY — February 1, 2013

010213Udaipur. अशोकनगर स्थित नगर परिषद के अग्नि शमन केन्द्र  में शुक्रवार को विधायक गुलाबचंद कटारिया ने दो फायर ब्रिगेड का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर नगर परिषद सभापति रजनी डांगी, गैराज संचालक बाबूलाल चौहान, गैराज समिति अध्यक्ष मनोहरसिंह पंवार, भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट सहित कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे। उल्लेहखनीय है कि राज्य सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से परिषद को मिली दोनों फायर ब्रिगेड काफी समय से यूं ही पड़ी थी। गत दिनों शहर के टेकरी क्षेत्र में लगी आग बुझाने के लिए गई फायर ब्रिगेड खराब हो गई और लोगों ने ही आग पर काबू पाया तब फायर ब्रिगेड की काफी आवश्यकता महसूस हुई तो अफरा तफरी में दोनों फायर ब्रिगेड का लोकार्पण कार्यक्रम तय किया गया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *