डायबिटीज की निशुल्क जांच 2 को

BY — February 1, 2013

ayurvedUdaipur. राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय सिंधी बाजार, फूटा दरवाजा में निशुल्क 42 वां डायबिटीज जांच शिविर 2 फरवरी को लगाया जाएगा।

आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. शोभालाल औदीच्य ने बताया कि आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रत्येक माह के प्रथम शनिवार को आरोग्य दिवस के अन्तर्गत निशुल्क डायबिटीज जांच शिविर का आयोजन किया जाता है। शिविर में डॉ. विष्णु बंशीवाल नि:शुल्क सेवाएं देंगे। शिविर में डायबिटीज से बचने के उपायो के बारे मे प्रदर्शनी के साथ ही पेम्पलेट वितरित किए जाएंगे। शिविर सुबह 9 से 11 बजे तक रोगियों की जांच कर निशुल्क परामर्श दिया जायेगा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *